Scinovex
article Open Access

रषटरय शकष नत-2020 क सफल करयनवयन म शकषक क भमक

International Journal of Applied Research · 2024 · Vol. 10(8) · pp. 224–227

Abstract

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) भारत सरकार की एक ऐतिहासिक नीतिगत पहल है जिसका उद्देश्य देश की शिक्षा प्रणाली में वर्तमान समय की आवश्यकतानुसार परिवर्तन लाना है। प्रस्तुत लेख का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के सफल कार्यान्वयन में शिक्षकों की भूमिका के महत्त्व का आकलन करना है। लेख के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया है तथा परिचर्चा की गई है कि शिक्षक NEP-2020 में परिकल्पित परिवर्तनों के वाहक के रूप में किस प्रकार अग्रणी भूमिका का निर्वाह करते हैं। एक व्यापक विश्लेषण के माध्यम से, प्रस्तुत लेख में NEP-2020 के संदर्भ में शिक्षकों के उत्तरदायित्वों, उनके समक्ष प्रमुख चुनौतियों एवं अवसरों पर प्रकाश डाला गया है। लेख NEP-2020 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शिक्षकों में आवश्यक कौशल और ज्ञान का समावेश करने हेतु शिक्षक प्रशिक्षण और व्यावसायिक विकास की आवश्यकता पर भी बल देता है। NEP-2020 में शिक्षक की भूमिका की जांच करके, यह लेख भारत के शिक्षा परिदृश्य पर नीति के संभावित प्रभाव की अंतर्दृष्टि प्रदान करता हैै।

Citations
0
FWCI
0.00
field-weighted impact
References
0
Percentile
44%
vs. same field & year
Citation Network

How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.

रषटरय शकष नत-2020 क सफल करयनवयन म शकषक क भमक · Scinovex