भरत म कष वकस क सथत क आरथक अधययन
Abstract
भारत में कृषि का अत्यंत महत्त्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यह देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। लगभग 60% भारतीय जनसंख्या कृषि पर निर्भर है और यह देश की खाद्य सुरक्षा, रोजगार और आर्थिक विकास का प्रमुख स्रोत है। वर्तमान में भारतीय कृषि कई चुनौतियों का सामना कर रही है, जैसे भूमि की उर्वरता में कमी, जलवायु परिवर्तन, अपर्याप्त सिंचाई व्यवस्था, उन्नत कृषि तकनीकों का अभाव और किसानों की आर्थिक स्थिति। इसके बावजूद, सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के प्रयास जारी हैं। इस अध्ययन का उद्देश्य भारतीय कृषि की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करना और उसमें सुधार के संभावित उपायों का प्रस्ताव करना है। यह अध्ययन विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है और इसका मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के लिए नीतिगत सिफारिशें प्रदान करना है।
How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.
