Scinovex
article Open Access

अलवर जल म सड़क यतयत परवह गहनत क एक भगलक अधययन

Abstract

यातायात प्रवाह गहनता सड़क परिवहन के अन्तर्गत सड़क से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों (बस, ट्रक, माल वाहक, टैक्सी, कार, मोटर साईकिल, स्कूटर, रिक्षा, साईकिल आदि) एवं पैदल यात्रियों की संख्या को प्रदर्षित करने की एक वैज्ञानिक तकनीक है। इसे सड़क मार्ग के किसी हिस्से से निष्चित समय में गुजरने वाले वाहनों एवं पैदल यात्रियों की संख्या के आधार पर आंकलित किया जाता है, यातायात प्रवाह गहनता को सड़क का प्रकार एवं सड़क की चौड़ाई विषेष रूप से प्रभावित करते हैं। यदि सड़क पर वाहनों की संख्या अधिक होती है तो वाहनों की गति कम हो जाती है एवं वाहनों की संख्या कम होने पर उनकी गति अधिक हो जाती है अर्थात् वाहनों की संख्या एवं उनकी गति के बीच व्युत्क्रम संबंध पाया जाता है। यातायात प्रवाह गहनता की गणना एक दिषा में या एक लेन में जाने वाले वाहनों की संख्या के आधार पर की जाती है, जो कि 24 घण्टे, 1 घण्टा, 15 मिनट, 5 मिनट, 1 मिनट आदि समयावधि में सड़क मार्ग या उसके किसी भाग से गुजरते हैं, आदर्ष रूप में 1 घण्टे की समयावधि को आधार बनाया जाता है। यातायात प्रवाह गहनता वाहनों की गति, प्रवाह एवं सघनता पर निर्भर करती है।

Citations
0
FWCI
0.00
field-weighted impact
References
0
Percentile
17%
vs. same field & year
Citation Network

How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.

अलवर जल म सड़क यतयत परवह गहनत क एक भगलक अधययन · Scinovex