भरत म सशसन क सकलपन
Abstract
सुशासन मूल्यो, मानको व नियमों का वह संग्रह है जिसके द्वारा लोकनीति को पारदर्शितापूर्ण व सुगमतापूर्वक किया जाता है। सुशासन में शसन की गुणवत्ता से संबंधित सकारात्मक विशेषताएँ व मूल्य निहित होते हैं। सुशासन एक गतिशील अवधारणा है। भारत में विगत् दशक से सुशासन की नवीन परम्परा चली आ रही है जिससे अभूतपूर्व विकास परिलक्षित हुआ है। भारत में वर्तमान में मिनिमम सरकार और अधिकतम शसन की धारणा के साथ कार्य किए जा रहे हैं। भारत में आर्थिक विकास सुशासन से ही हो सकता है। केन्द्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर सहयोगात्मक विकास को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। भारत सरकार के अन्तर्गत प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत विभाग ने अपनी रिपोर्ट ‘‘शासन की दशा-मूल्यांकन की एक रूपरेखा’’ प्रकाशित की है। नीति आयोग सुशासन के थिंक टैंक के रूप में कार्य कर रहा है जिससे समस्याओं का आसानी से समाधान हो रहा है। भारत में सुशासन के नाम पर सरकारें चुनाव लड़ रही हैं एवं जनता भी सुशासन के प्रति जागरूक हो गई हैं।
How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.
