Scinovex
article Open Access

समजक नयय और समत (इकवट)

International Journal of Advanced Academic Studies · 2024 · Vol. 6(6S) · pp. 131–134

Abstract

सामाजिक न्याय और इक्विटी (समता) के महत्व को समझने के लिए आवश्यक है कि हम संप्रत्यय के अंदर की भूमिका, महत्व और उनके अंतर निहित सिद्धांतों को समझे। सामाजिक न्याय का मतलब है कि समाज में समानता और न्याय का निरंतर लक्ष्य रखना। यह न केवल समाज की संरचना को सुधारता है, बल्कि वहां के लोगों को भी एक बेहतर और समृद्ध वातावरण प्रदान करता है। जब हम सामाजिक न्याय की बात करते हैं तो हमारे सामने न्याय पूर्ण समाज का दृश्य आता है। सामाजिक न्याय का अर्थ एक ऐसे न्यायपूर्ण समाज की स्थापना से है जिसमें सभी लोगों को समान अधिकार, अवसर और उपचार मिलना चाहिए। सामाजिक न्याय का उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जो विविधता के होते हुए भी सभी सदस्यों को समान अवसर प्रदान करता हो। समाज में रहने वाले सभी सदस्यों को बिना उनकी विकलांगता, जातीयता, आयु, धर्म, भाषा, लिपि, समुदाय आदि देखे उनको समान अवसर प्रदान करना ही सामाजिक न्याय कहलाता है। बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत विकास के लिए समान अवसर प्रदान किया जाए। किसी भी व्यक्ति विशेष को उसकी विभिन्नता को कारण मानकर उसके विकास के लिए आवश्यक सामाजिक परिस्थितियों से वंचित नहीं रखना चाहिए। सामाजिक न्याय के साथ जब हम हिस्सेदारी या साझेदारी की बात करते हैं तब कहीं ना कहीं हम मानवाधिकारों को केंद्र में रखते हैं। इसके विपरीत इक्विटी ने समानता को और गहरा बनाया है। यह ना केवल समानता का मानक है बल्कि व्यक्तिगत और सामाजिक परिपेक्ष्य से समान व्यवहार करने का सिद्धांत भी है। सामाजिक न्याय और इक्विटी के अन्य सिद्धांतों में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन, उत्पादक अधिकारों का संरक्षण, सामाजिक समरसता और विकास के लिए संजीवनी आदि शामिल है। सामाजिक न्याय और इक्विटी के महत्व को समझने के लिए हमें समाज के विभिन्न पहलुओं जैसे की शिक्षा, आर्थिक संरचना, राजनीतिक व्यवस्था और सांस्कृतिक प्रथाओं को अध्ययन करने की आवश्यकता होती है । इसके लिए हमें समाज के विभिन्न वर्गों, समुदायों और व्यक्तियों कीf धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति को समझने की आवश्यकता होती है। समाज में सहयोग की भावना, सहजता, सहिष्णुता आदि मानवीय मूल्य होते हैं। इन अवधारणाओं को अपना कर हम समाज को एक बेहतर भविष्य की दिशा में अग्रसर कर सकते हैं।

Citations
0
FWCI
0.00
field-weighted impact
References
3
Percentile
14%
vs. same field & year
Citation Network

How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.

समजक नयय और समत (इकवट) · Scinovex