सध जल क मधयमक सतर पर अधययनरत अनसचत जत एव जनजत वरग क वदयरथय क शकषक उपलबध क अधययन
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र सीधी जिले के माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के शैक्षिक उपलब्धि के अध्ययन पर आधारित है। प्रस्तुत शोध अध्ययन में सीधी जिले के सभी विकासखण्डों से 16-16 विद्यालय अर्थात कुल 80 विद्यालयों का चयन दैव निर्दशन पद्धति द्वारा किया गया है। न्यादर्श के रूप में चयनित प्रत्येक विकासखण्ड से 256 छात्र एवं छात्राएं अर्थात कुल 1280 विद्यार्थियों का चयन दैव निदर्शन पद्धति से किया गया है। परिणामों के आधार पर कहा जा सकता है कि शोध क्षेत्र में माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के शैक्षिक उपलब्धि में सार्थक अन्तर हैं, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र एवं छात्राओं के बीच सार्थक अन्तर नहीं पाया गया है और इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति वर्ग छात्र एवं छात्राओं के शैक्षिक उपलब्धि में कोई सार्थक अन्तर नहीं है।
How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.
