Scinovex
article Open Access

महलओ म सवसथय एव पषण म वभद एक अधययन

International Journal of Advanced Academic Studies · 2020 · Vol. 2(1) · pp. 248–250

Abstract

स्वतंत्रता के बाद महामारियों पर नियंत्रण और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता के बावजूद इस देश की आधी आबादी अर्थात् महिलाओं में से एक बहुत बड़ी संख्या ऐसी महिलाओं की है जो रक्त की कमी तथा उचित पोषण के अभाव के कारण विभिन्न रोगों से पीड़ित हैं। बहुत सी ऐसी महिलाएँ हैं जो कुपोषण के कारण क्षय रोग से ग्रस्त हैं, ऐसी भी महिलाएँ बहुत बड़ी संख्या में हैं जो विभिन्न प्रसूति रोगों की शिकार हैं खराब स्वास्थ्य के कारण अपाहिज सा जीवन व्यतीत करने वाली महिलाओं की संख्या भी बहुत बड़ी है। भारत में सामान्य आदमी के औसत स्वास्थ्य की जो विषम स्थिति है, संभवतः उसके मूल में इस देश की महिलाओं का खराब स्वास्थ्य ही मुख्य कारण है। यह एक कड़वा सत्य है कि हमारे देश में बाल-मृत्यु दर विश्व के अन्य देशों की तुलना में बहुत अधिक है और हमारे देश में जन्म लेने वाले बहुत से बच्चे अपना पाँचवा जन्म दिन भी नहीं मना पाते।

Citations
0
FWCI
0.00
field-weighted impact
References
0
Percentile
79%
vs. same field & year
Citation Network

How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.