मधयपरदश क रव जल क गरम पचयत भर म सवचछ भरत अभयन क परभव क सलभ शचलय क सनदरभ म परतदरश भगलक अधययन
Abstract
मध्यप्रदेश के रीवा जिला मंे स्थित नईगढ़ी विकासखण्ड की भीर ग्राम पंचायत जिले की अन्य ग्राम पंचायतों की भांति केन्द्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत अभियान के कार्यक्रमों को क्रियान्वित कर रही है, किन्तु अभी तक वान्छित परिणाम प्राप्त नही हो सका। दैव निदर्शन विधि से 40 परिवारों को गहन सर्वेक्षण करते हुए स्वच्छता सम्बन्धी अध्ययन किया गया जिसमें 65.56 प्रतिशत परिवारो ने अभी तक (2018 अगस्त) शौचालय का निर्माण करा सके, शेष 34.44 प्रतिशत लोग अभी भी शौच क्रिया के लिए बाहर जाते है। जिन लोगों द्वारा अभी तक शौचालय का निर्माण करवाने में समर्थ नही होे सके उन्हें न तो शासकीय अनुदान ग्राम पंचायत द्वारा अभी तक प्रदाय नही किया गया या आधा-अधूरा अनुदान दिया गया, जबकि 4.5 प्रतिशत लोगों ने अनुदान तो प्राप्त किया, परन्तु उस मद से व्यय नही किये। निष्कर्ष रूप में विभिन्न प्रशासनिक - आर्थिक समस्याओं के कारण केन्द्र सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत अभियान पूर्ण लक्ष्य को प्राप्त नही कर पा रहा है, जिसके त्वरित निदान की आवश्यकता है।
How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.
