सतन जल क शसकय एव नज उचच मधयमक वदयलय क शकषक क आककष सतर क वदयरथय क शकषक उपलबध क तलनतमक अधययन
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र सतना जिले के शासकीय एवं निजी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की आकांक्षा स्तर का विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित है। शोधकार्य में समष्टि के रूप में सतना जिले के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों की कुल संख्या होगी। चूंकि समस्त समष्टि पर शोध कार्य करना असंभव नही, पर कठिन है इसलिए शोधार्थी ने समष्टि से उचित इकाईयों का चयन हेतु संभाव्य - आदर्श की यादृच्छिक विधि की लाटरी विधि का प्रयोग करके 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा 500 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। शोध क्षेत्र के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की आकांक्षा स्तर का विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का स्तर औसत 33.28 तथा मानक विचलन 7.09 है। निजी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की आकांक्षा स्तर का विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का स्तर औसत 32.68 तथा मानक विचलन 6.94 है। दोनों समूहों के मध्यमानों में पाये जाने वाले सार्थकता की जाँच के लिए क्रान्तिक अनुपात परीक्षण (C.R. Test) किया गया, जिसमें CR का मान 095 प्राप्त हुआ जो 0.05 सार्थकता स्तर के मान 1.64 तथा 0.01 सार्थकता स्तर के मान 2.33 से कम है। अतः शोध क्षेत्र के शासकीय एवं निजी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की आकांक्षा स्तर का विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में कोई सार्थक अन्तर नहीं है।
How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.
