Scinovex
article Open Access

शहडल जल क महवदयलय म खल आधरत शकष क सदधनतक जनकर एव खल गतवधय क आयजन क बलक-बलकओ क सवसथय क परत सजगत क अधययन

International Journal of Advanced Academic Studies · 2021 · Vol. 3(2) · pp. 177–180

Abstract

प्रस्तुत शोध पत्र शहडोल जिले के महाविद्यालयों में खेल आधारित शिक्षा की सैद्धान्तिक जानकारी एवं खेल गतिविधियों के आयोजन का बालक-बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजगता का अध्ययन पर आधारित है। खेलों में भाग लेने वाले तथा भाग न लेने वालों के व्यक्तित्व गुणों में अन्तर होता है। ख्ेाल में भाग लेने वाले समायोजनशील, सामाजिक रूप से श्रेष्ठ होते है। बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देना और जागरूक करना। इसे बताने के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे कि उनमें व्यक्तिगत रूप से स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो सके और वे सामूहिक रूप से इसे हासिल करने की जिम्मेदारी समझें। अनुसंधान के परिणामांे से प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि शहडोल जिले के शहरी क्षेत्र के महाविद्यालय में खेल आधारित शिक्षा की सैद्धान्तिक जानकारी एवं खेल गतिविधियों का आयोजन, बालक-बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजगता में कोई सार्थक अन्तर नही है। ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालय में भी बालक-बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजगता में कोई सार्थक अन्तर नही है। शहडोल जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालय में खेल आधारित शिक्षा की सैद्धान्तिक जानकारी एवं खेल गतिविधियों का आयोजन, बालक-बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजगता में धनात्मक सहसंबंध पाया जाता है। हमारे देश में खेलों को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती, जितनी शिक्षा को दी जाती है। जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण है। शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन यह खेल से संभव है।

Citations
0
FWCI
0.00
field-weighted impact
References
0
Percentile
66%
vs. same field & year
Citation Network

How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.