रव जल म घरल महल हस म सचरकरत क भमक: एक समजशसतरय अधययन
Abstract
इस शोध पत्र के द्वारा रीवा जिला में घरेलू महिला हिंसा में संचारक्रांति की भूमिका: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन किया गया है। प्रस्तुत शोध में आंकड़ों के संकलन हेतु स्वनिर्मित अनुसूची का निर्माण किया गया है। महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल, जान से मारने से लेकर बलात्कार तक की धमकियां सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से दी जाती हैं और उन्हें शेयर भी किया जाता है। सोशल मीडिया के प्रभाव से महिलाएँ घरेलू हिंसा एवं उत्पीड़न की शिकार हो रही है। पितृसत्तात्मक समाज में एक औरत अपने साथ हुए शोषण के बारे में भी बोलने के लिए स्वतंत्र नहीं है। लेकिन, इंटरनेट के माध्यम से सोशल मीडिया पर महिलाओं ने अपने निजी मसले पर खुलकर बोलना चुना, जहां उन्हें सहयोग मिला। इस तरह से हाशिए पर रही महिलाओं को व्यक्तिगत और सांगठनिक रूप से एक दूसरे का हौसला मिला।
How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.
