रव वकसखणड क शहर एव गरमण कषतर क मधयमक शलओ म वदयरथय क शकषक आककषओ क तलनतमक अधययन
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र रीवा विकासखण्ड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों की शैक्षिक आकांक्षाओं का तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित है। शोधकार्य में समष्टि के रूप में रीवा विकासखण्ड के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों की कुल संख्या होगी। चूंकि समस्त समष्टि पर शोध कार्य करना असंभव नही, पर कठिन है इसलिए शोधार्थी ने समष्टि से उचित इकाईयों का चयन हेतु संभाव्य - आदर्श की यादृच्छिक विधि की लाटरी विधि का प्रयोग करके 125 शहरी एवं 125 ग्रामीण क्षेत्र से कुल 250 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। शोध क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के आकांक्षा स्तर का शैक्षिक उपलब्धि का स्तर औसत 32.52 तथा मानक विचलन 8.52 है। ग्रामीण क्षेत्र में माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के आकांक्षा स्तर का शैक्षिक उपलब्धि का स्तर औसत 28.92 तथा मानक विचलन 9.11 है। दोनों समूहों के मध्यमानों में पाये जाने वाले सार्थकता की जाँच के लिए क्रान्तिक अनुपात परीक्षण (C.R. Test ) किया गया, जिसमें CR का मान 3.17 प्राप्त हुआ जो 0.05 सार्थकता स्तर के मान 1.64 तथा 0.01 सार्थकता स्तर के मान 2.33 से अधिक है। अतः शोध क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के आकांक्षा स्तर का शैक्षिक उपलब्धि में सार्थक अन्तर है।
How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.
