सतन जल म उचचतर मधयमक सतर क कशरवय बलकओ क आतमवशवस क उनक शकषणक उपलबध पर पड़न वल परभव क अधययन
Abstract
विद्यालय स्तर की किशोरवय बालिकाओं के विषय में अगर हम जानकारी प्राप्त करते है, तो हमें पता चलता है कि आज बालिकाएँ बालकों की अपेक्षा कार्यशीलता, परीक्षा परिणाम की दृष्टि से अत्याधिक असमानता रखती है। बालिकाओं की संख्या में अधिकता के साथ ही उनका परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत पाया जाता है। बालिकाओं के संवेगात्मक बुद्धि में भी अधिकता के कारण उच्च आत्मविश्वास, उच्च सम्मान, निम्न तनाव देखा जाता है। संवेगात्मक बुद्धि का सीधा सम्बन्ध आत्मविश्वास, प्रतिबल और आत्मसम्मान पर परिलक्षित होता है। इस शोध पत्र के माध्यम से उच्चतर माध्यमिक स्तर की किशोरवय बालिकाओं के आत्मविश्वास का उनकी शैक्षणिक उपलब्धि पर पड़ने वाले प्रभाव की वर्तमान स्थिति तथा उनमे आने वाली कठिनाइयों का आंकलन किया गया है। शोध क्षेत्र में 79.17 प्रतिशत उत्तरदाता यह मानते है कि उच्चतर माध्यमिक स्तर की किशोरवय बालिकाओं के आत्मविश्वास का उनकी शैक्षणिक उपलब्धि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.
