Scinovex
article Open Access

तहसल बगशवर म परयटन क समसयय और समभवनय सदर सवदन एव ज0आई0एस0 क मधयम स

International Journal of Applied Research · 2022 · Vol. 8(3) · pp. 360–374

Abstract

वर्तमान समय पर्यटन विश्व में अति शीघ्रगामी उद्योगों में से एक है। किसी समय में यह क्रिया जो एक विलासित मानी जाती थी। अब विकासशील देशों में भी प्रचुरतर लोगों को आकर्षित कर रही है। एक सामाजिक˗सांस्कृतिक संवृत्ति होने के अतिरिक्त, यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण आर्थिक क्रिया है। पर्यटन के दृष्टिकोण से उत्तराखण्ड राज्य भारत का एक बहुमुखी पर्यटन स्थल है। प्रस्तुत अध्ययन के लिये जनपद बागेश्वर के तहसील बागेश्वर में पर्यटन व पर्यटन की समस्यायें और सम्भावनाओं का अध्ययन को चुना गया है जिसको पूर्ण करने हेतु सुदूर संवेदन एवं जी0आई0एस0 के माध्यम का उपयोग किया गया है। अध्ययन का उद्देश्य जी0पी0एस0, सुदूर संवेदन एवं भौगोलिक सूचना प्रणाली के माध्यम से तहसील बागेश्वर में पर्यटन के उत्पादों का विस्तृत अध्ययन करना तथा पर्यटन की प्रमुख समस्यायें एवं समाधान हेतू सुझाव प्रस्तुत करना है। अध्ययन की सुविधा के लिये 6 भागों में बॉटा गया है जिसके अंतर्गत प्राकृतिक दृश्य आधारित पर्यटन, साहसिक पर्यटन, चिकित्सा पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन एवं पर्यटकों के लिये आवास गृह/होटल की सुविधायें प्रमुख है जिनका विस्तारपूर्वक अध्ययन अग्र प्रस्तुत किया गया है।

Citations
0
FWCI
0.00
field-weighted impact
References
0
Percentile
36%
vs. same field & year
Citation Network

How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.