करन महमर क मडय पर परभव
Abstract
वर्ष 2020 में कोरोना वायरस महामारी भयंकर रूप से भारत तथा विश्व के अन्य देशों में फैली, जिसका तत्काल रूप से कोई इलाज व टीका नहीं था। इसकासंक्रमण होने से छोटी से लेकर बड़ी बीमारी, जैसे- बुखार, खांसी से लेकर मृत्यु तक हो सकती थी। इसके बचाव के लिए देशभर में सम्पूर्ण लॉकडाउनका आह्वान किया गया, जिससे सभी देशभर के नागरिकों को अपने घरों में कैद होना पड़ा, जिससे उनका जीवन स्थिर हो गया और सब में एक उदासीनता छा गयी। इस उदासीनता और ठहराव को दूर करने में सोशल मीडिया ने अपनी अहम भूमिका निभाई और सरकार ने भी विविध आयामों द्वारा देश की जनता का मनोरंजन किया। दूरदर्शन पर कार्यक्रमों का पुनः प्रसारण किया गया तथा लोगों ने अपनी सुविधा के लिए घर बैठे इंटरनेट से अपनी उपयोगी वस्तुओं की सुरक्षित रूप से खरीदारी की। कोरोना काल केसंकट की घडी में लोगों को दुःख तकलीफ तो हुई, परन्तु इसने एक नए तथा आधुनिक युग की शुरुआत कर जीवन जीने का एक नया मार्ग दिखाया।
How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.
