गरभवसथ क दरन सतनपन शशओ क सवसथ जवन क सरवततम शरआत
Abstract
केवल स्तनपान' से अभिप्राय यह है कि शिशुओं को केवल मॉं के दूध के अलावा कोई अन्य दूध, खाद्य पदार्थ, पेय पदार्थ और यहां तक कि पानी भी न पिलाया जाय शिशु के जन्म के उपरांत पहले छः माह के दौरान केवल स्तनपान कराया जाय। पहले छ: माह के लिए माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम तथा पूर्ण पोषण प्रदान करता है। केवल माँ का दूध पीने वाले शिशुओं को किसी और खाद्य पदार्थ या पेय, औषधीय जल, ग्लूकोज जल, फलों के रस या पानी की आवश्यकता नहीं होती। देश में व्याप्त अत्यधिक गर्म एवं शुष्क ग्रीष्मकालीन मौसम में भी शिशु की पानी की आवश्यकता को पूरा करने हेतु केवल मॉं का दूध पर्याप्त होता है। यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि सभी शिशुओं को केवल स्तनपान कराया जाय क्योकि केवल स्तनपान शिशुओं को अतिसार तथा निमोनिया से बचाता है। केवल स्तनपान विशेष रूप से कान के तथा अस्थमा एवं एलर्जी के दौरों से बचाव में सहायक होता है।
How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.
