सइबर अपरधकरण क सदरभ म सशल मडय क परभव (2020-2021)
Abstract
साइबर अपराध से जुड़ा यह शोध-पत्र वैश्विक दृष्टि से 2020 व 2021 से जुड़ी साइबर अपराध की घटनाओं का उल्लेख करता है विशेषकर कोविड-19 महामारी के दौरान साइबर संसार के अंग कंप्यूटर और कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो रहे अपराध जैसे लोगों की निजता का हनन व अन्य अपराधों को दर्शाता है। सोशल मीडिया तथा अन्य प्रकार के साइबर अपराधों व इससे होने वाली हानियों के विषय में विभिन्न साइट्स के माध्यम से आंकड़े जुटाकर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। साइबर संसार के विकास में डिजिटल क्रांति की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण, इस संसार में अनेक सामाजिक बदलाव देखने को मिले हैं जिस कारण लोगों की परंपराओं व संस्कृति में बदलाव आया हैं। डिजिटल क्रांति के युग में साइबर संसार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का होना भी अति आवश्यक है इसलिए इस शोध-पत्र के माध्यम से जागरूकता एवं निजता के विषय को भी उजागर किया गया है।
How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.
